कोडरमा: जेजे कॉलेज के पास कार और ट्रक की टक्कर में रांची के कार चालक की मौके पर मौत
कोडरमा थाना क्षेत्र के जेजे कॉलेज के समीप शनिवार की देर रात एक कार और एक ट्रक के बीच आमने सामने की टक्कर में कार चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची के ओरमांझी सरदार मोहल्ला निवासी धनंजय कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कार चालक रांची से पटना की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान जेजे कॉलेज के समीप कार और ट्रक की सीधी टक्कर हो गई।