जयपुर: पूर्व सीएम गहलोत ने फ्यूल संकट का मुद्दा उठाया, सरकार से मांगी सच्चाई
Jaipur, Jaipur | May 19, 2026 जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की किल्लत पर सरकार को घेरा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि जोधपुर में पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में फ्यूल दिया जा रहा है। कई पंपों पर पेट्रोल-डीजल उपलब्ध नहीं है। जोधपुर से जयपुर आते समय 3-4 बार फ्यूल भरवाना पड़ता है।