बड़वारा: बड़वारा के मझगवां पेट्रोल पंप पर नियमों की अनदेखी, बोतलों-केन में धड़ल्ले से बिक रहा पेट्रोल
Badwara, Katni | Jul 27, 2026 मझगवां स्थित पेट्रोल पंप पर सुरक्षा मानकों और विभागीय नियमों को ताक पर रखकर बोतलों और प्लास्टिक के गैलनों/केन में खुलेआम पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। जिला प्रशासन व खाद्य विभाग के सख्त प्रतिबंध के बावजूद पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा की जा रही यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।