टाटगढ़: जवाजा स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 साल से फर्जी तरीके से निकाली जा रही है वृद्धा पेंशन, 2 शिकायतकर्ता पहुंचे बैंक
Tatgarh, Ajmer | Aug 23, 2024 शुक्रवार को रुपाणा गांव से दो शिकायतकर्ताओं ने जवाजा बड़ौदा बैंक पहुंचकर बैंक मैनेजर विशाल भार्गव से बात की तो बताया कि उनके मम्मी की मौत 7 साल पहले ही हो गई फिर भी वृद्धा पेंशन के पैसे बैंक से कट रहे हैं। मनोहर ने बताया कि मेरे भी दो बार में ₹34 सौ कट चुके हैं। बैंक मैनेजर ने कहा कि जांच करवाई जाएगी।