सहारनपुर: डीएम-एसएसपी ने उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा को शुचितापूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन रखने के निर्देशों के साथ जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे इस्लामिया इंटर कॉलेज समेत विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया।