बिजनौर: चांदपुर रोड पर गांव तिगरी के पास रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Aug 27, 2024 बिजनौर जनपद में चांदपुर रोड पर हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव तिगरी के पास रोडवेज बस व बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव कों सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि घायल युवक को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है