बिजनौर: गांव मानपुर में मनोज की 2 अगस्त को हुई हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों ने उचित कार्यवाही को लेकर एसपी से की मुलाकात
Bijnor, Bijnor | Aug 27, 2024 बिजनौर जनपद में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मानपुर निवासी युवक मनोज को उसके ही दोस्तों ने मौत के घाट उतार दिया था। और गांगन नदी में शव को फेंक दिया गया था। 2 अगस्त को मनोज का शव गाँगन नदी से पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में पुलिस पर विवेचना में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजनों ने एसपी से मुलाकात की है