बिजनौर: इस्लामपुर सादात में संदिग्ध परिस्थिति मे हुई बलबीर की मौत, मृतक के पुत्र ने बहन के ससुरालयों पर लगाया हत्या का आरोप
Bijnor, Bijnor | Aug 26, 2024 बिजनौर के कीरतपुर थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर सादात में 78 वर्षीय बलबीर सिंह की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। बलबीर सिंह नजीबाबाद क्षेत्र के गांव समीपुर के रहने वाले थे। वह एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री के यहां इस्लामपुर सादात में रहने चले गए थे। अचानक बलवीर सिंह की मौत होने के बाद मृतक के पुत्र ने अपनी बहन व उसके ससुरालयों पर हत्या का आरोप लगाया है।