मोदीनगर: मोदीनगर पुलिस ने 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में 2 होटल प्रबंधकों को किया गिरफ्तार
मोदीनगर की एक कॉलोनी में मकान मालिक के पुत्र के द्वारा 17 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कमरा देने वाले 2 अलग-अलग होटल के प्रबंधकों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। ACP ने बताया कि ओयो होटल स्वीट ड्रीम्स के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार और केशव कुंज स्थित सनराइज होटल के प्रबंधक दीपक को गिरफ्तार किया गया है।