पातेपुर: पातेपुर के मंडई डीह एवं सैदपुर डुमरा पंचायत में कृषि विभाग द्वारा किया गया कृषि चौपाल का आयोजन, किसानों को दी जानकारी।
पातेपुर के मंडई डीह एवं सैदपुर डुमरा पंचायत में बुधवार की दोपहर 3 बजे से कृषि जनकल्याण चौपाल सह खेत बचाव अभियान का आयोजन किया गया। कृषि चौपाल में उन्नत खेती, उर्वरक की संतुलित उपयोग,मिट्टी जांच व,यान्त्रिकीकरण,आत्मा की योजनाए,पौधा संरक्षण आदि की जानकारी दी गई। चौपाल में काफी संख्या में महिला एवं पुरुष किसानों के साथ विभाग के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।