बिसौली: गंगा एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी ने किया लोकार्पण, बिसौली के चिकित्सक, किसान और व्यापारियों ने दी प्रतिक्रियाएं
Bisauli, Budaun | Apr 29, 2026 उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई से भव्य लोकार्पण किया। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ते हुए प्रदेश की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और यात्रा समय को काफी कम करेगा। लोकार्पण के बाद आम लोगों में खुशी का माहौल है। अलग-अलग वर्गों के लोगों ने इसे विकास की नई राह बताया।