संडीला: महुआकोला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की गई, भाजपा विधायक एवं जिलाध्यक्ष भी रहे उपस्थित
Sandila, Hardoi | May 30, 2026 बेनीगंज क्षेत्र के महुआकोला गांव में दो दिन पूर्व भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर हुए विवाद के बाद शुक्रवार को माहौल पूरी तरह बदलता नजर आया। प्रदेश नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ी और गांव में सौहार्दपूर्ण माहौल बनाने की पहल तेज हुई और फिर भगवान बुद्ध की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित की गई।