सात दिवसीय सिविल डिफेंस स्वयं सेवक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ
बड़वानी 25 जुलाई 2026/ जिला दण्डाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बडवानी के निर्देशन में आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा जनभागीदारी आधारित आपदा प्रबंधन तंत्र को सदृढ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को स्वामी विवेकानंद सभागृह, शहीद भीमा नायक पी.जी. कॉलेज बडवानी में सात दिवसीय 150 सिविल डिफेंस स्वंयसेवक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ।
कार्यकम के मुख्य अतिथि आर.डी. वर्मा प्राचार्य शहीद भीमा नायक पी.जी. कॉलेज बडवानी द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। जिसमें आर.एस. मुजाल्दे, रंजीतसिंह मेवाडे, श्री शरदचन्द्र राय जिला सेनानी, श्री मुकेश मीणा प्लाटून कमाण्डर एवं अन्य अधिकारी मौजुद थे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में होमगार्ड के जिला सेनानी श्री शरदचन्द्र राय ने बताया कि यह केवल प्रशिक्षण कार्यकम नहीं, बल्कि जिलें में आपदा प्रबंधन की जनभागीदारी को सशक्त बनाने का अभियान है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार होने वाले सिविल डिफेंस स्वयंसेवक आगामी सिंहस्थ 2028 मानसून अवधि और अन्य प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदाओं के दौरान जिला प्रशासन होमगार्ड्स और रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत तथा बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भुमिका निभाएंगे। प्रशिक्षण में शामिल 150 सिविल डिफेन्स स्वयंसेवक को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र एवं परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे।
Barwani, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026