Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
image
image

सात दिवसीय सिविल डिफेंस स्वयं सेवक प्रशिक्षण शिविर प्रारंभ बड़वानी 25 जुलाई 2026/ जिला दण्डाधिकारी एवं नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बडवानी के निर्देशन में आपदा के समय त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी राहत व बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा जनभागीदारी आधारित आपदा प्रबंधन तंत्र को सदृढ बनाने के उद्देश्य से शनिवार को स्वामी विवेकानंद सभागृह, शहीद भीमा नायक पी.जी. कॉलेज बडवानी में सात दिवसीय 150 सिविल डिफेंस स्वंयसेवक प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। कार्यकम के मुख्य अतिथि आर.डी. वर्मा प्राचार्य शहीद भीमा नायक पी.जी. कॉलेज बडवानी द्वारा माँ सरस्वती के पूजन के साथ प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। जिसमें आर.एस. मुजाल्दे, रंजीतसिंह मेवाडे, श्री शरदचन्द्र राय जिला सेनानी, श्री मुकेश मीणा प्लाटून कमाण्डर एवं अन्य अधिकारी मौजुद थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में होमगार्ड के जिला सेनानी श्री शरदचन्द्र राय ने बताया कि यह केवल प्रशिक्षण कार्यकम नहीं, बल्कि जिलें में आपदा प्रबंधन की जनभागीदारी को सशक्त बनाने का अभियान है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से तैयार होने वाले सिविल डिफेंस स्वयंसेवक आगामी सिंहस्थ 2028 मानसून अवधि और अन्य प्राकृतिक अथवा मानवजनित आपदाओं के दौरान जिला प्रशासन होमगार्ड्स और रेस्क्यू टीमों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए राहत तथा बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भुमिका निभाएंगे। प्रशिक्षण में शामिल 150 सिविल डिफेन्स स्वयंसेवक को प्रशिक्षण पूर्ण करने पर प्रमाण-पत्र एवं परिचय पत्र वितरित किए जाएंगे।

37 views | Barwani, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

MORE NEWS

ठीकरी में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हांकन व कृत्रिम अंग वितरण शिविर संपन्न
---------‐
165 दिव्यांगों व वरिष्ठ जनों का हुआ पंजीयन, उपकरण चिह्नांकन एवं UDID कार्ड बनाए 

25 जुलाई 2025,बड़वानी/कलेक्टर जिला बड़वानी श्रीमती जयंति सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को  उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में एडीप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों हेतु हाथ-पैर, कैलीपर्स, सहायक उपकरण चिन्हांकन तथा ऑन-द-स्पॉट कृत्रिम अंग वितरण हेतु निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन मांगलिक भवन ठीकरी में आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों एवं 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के अंतर्गत वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरणों एवं कृत्रिम अंग वितरण हेतु चिह्नांकन किया गया। इसके साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड जारी करने हेतु जिला मेडिकल बोर्ड, डीडीआरसी तथा जिले की प्रशासनिक टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ श्री यशवंत कुमार शुक्ला, जनपद पंचायत के खंड पंचायत अधिकारी श्री हेमंत वैष्णव एवं शिविर नोडल अधिकारी/प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे।
शिविर प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर में कुल 165 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ जनों का पंजीयन किया गया। इसमें 50 दिव्यांग जनों को 91 उपकरण तथा वयोश्री योजना के तहत 17 वरिष्ठजनों को 95 उपकरण वितरण हेतु चिह्नांकित किए गए। इस प्रकार शिविर में कुल 186 उपकरण एवं 13 कैलीपर्स का चिह्नांकन संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, 30 व्यक्तियों के नए दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं 70 व्यक्तियों के UDID कार्ड बनाए गए, जबकि 13 व्यक्तियों को रोजगार के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ मिलने से क्षेत्रीय हितग्राहियों को बड़ा लाभ पहुँचा है।

अगला शिविर 26 जुलाई को जनपद परिसर पाटी में तथा 27 जुलाई को जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केन्द्र बड़वानी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

ठीकरी में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हांकन व कृत्रिम अंग वितरण शिविर संपन्न ---------‐ 165 दिव्यांगों व वरिष्ठ जनों का हुआ पंजीयन, उपकरण चिह्नांकन एवं UDID कार्ड बनाए 25 जुलाई 2025,बड़वानी/कलेक्टर जिला बड़वानी श्रीमती जयंति सिंह के निर्देशानुसार शनिवार को सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में एडीप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों हेतु हाथ-पैर, कैलीपर्स, सहायक उपकरण चिन्हांकन तथा ऑन-द-स्पॉट कृत्रिम अंग वितरण हेतु निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन मांगलिक भवन ठीकरी में आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों एवं 'राष्ट्रीय वयोश्री योजना' के अंतर्गत वरिष्ठ जनों को सहायक उपकरणों एवं कृत्रिम अंग वितरण हेतु चिह्नांकन किया गया। इसके साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं UDID कार्ड जारी करने हेतु जिला मेडिकल बोर्ड, डीडीआरसी तथा जिले की प्रशासनिक टीम उपस्थित रही। कार्यक्रम में नगर परिषद सीएमओ श्री यशवंत कुमार शुक्ला, जनपद पंचायत के खंड पंचायत अधिकारी श्री हेमंत वैष्णव एवं शिविर नोडल अधिकारी/प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह सोलंकी विशेष रूप से मौजूद रहे। शिविर प्रभारी श्री योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि शिविर में कुल 165 दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ जनों का पंजीयन किया गया। इसमें 50 दिव्यांग जनों को 91 उपकरण तथा वयोश्री योजना के तहत 17 वरिष्ठजनों को 95 उपकरण वितरण हेतु चिह्नांकित किए गए। इस प्रकार शिविर में कुल 186 उपकरण एवं 13 कैलीपर्स का चिह्नांकन संपन्न हुआ। इसके अतिरिक्त, 30 व्यक्तियों के नए दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं 70 व्यक्तियों के UDID कार्ड बनाए गए, जबकि 13 व्यक्तियों को रोजगार के संबंध में उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। एक ही स्थान पर सभी सुविधाएँ मिलने से क्षेत्रीय हितग्राहियों को बड़ा लाभ पहुँचा है। अगला शिविर 26 जुलाई को जनपद परिसर पाटी में तथा 27 जुलाई को जिला दिव्यांग एवं पुर्नवास केन्द्र बड़वानी में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

अमृत हरित महाअभियान के तहत आशाग्राम में हुआ वृहद पौधारोपण
 मनोरोगियों द्वारा की गई सहभागिता
बड़वानी 25 जुलाई 2026/ अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा आशाग्राम स्थित मनोरोगी आश्रय केंद्र परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना रहा।
 कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, श्री निक्कू चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम पांडे, समस्त वार्ड पार्षदगण, समस्त एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा, आशाग्राम ट्रस्ट से श्री सचिन दुबे एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्य तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
 इस अवसर पर मानसिक रोगियों के साथ मिलकर नीम, करंज, जामुन, आम, कनेर, टेकोमा तथा सीताफल सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ष्पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य प्रदान करेगा। यदि हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तभी प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए।
 नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर परिवार अपने घर, मोहल्ले, खेत, विद्यालय अथवा सार्वजनिक स्थान पर अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल करे। हरियाली बढ़ाना केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सभी मिलकर बड़वानी को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक नगर बनाने का संकल्प लें।
 मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आशाग्राम में मनोरोगियों की सहभागिता इस अभियान को सामाजिक समरसता और संवेदनशीलता का नया आयाम प्रदान करती है। नगर पालिका परिषद आगामी दिनों में भी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों के सहयोग से पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी, ताकि बड़वानी को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल नगर बनाया जा सके।

अमृत हरित महाअभियान के तहत आशाग्राम में हुआ वृहद पौधारोपण मनोरोगियों द्वारा की गई सहभागिता बड़वानी 25 जुलाई 2026/ अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत आज नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा आशाग्राम स्थित मनोरोगी आश्रय केंद्र परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र का विस्तार तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, श्री निक्कू चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष श्री शुभम पांडे, समस्त वार्ड पार्षदगण, समस्त एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा, आशाग्राम ट्रस्ट से श्री सचिन दुबे एवं ट्रस्ट के अन्य सदस्य तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर मानसिक रोगियों के साथ मिलकर नीम, करंज, जामुन, आम, कनेर, टेकोमा तथा सीताफल सहित विभिन्न प्रजातियों के लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया। सभी जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि ष्पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य प्रदान करेगा। यदि हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे, तभी प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसे वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करनी चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर परिवार अपने घर, मोहल्ले, खेत, विद्यालय अथवा सार्वजनिक स्थान पर अधिक से अधिक पौधे लगाए तथा उनकी नियमित देखभाल करे। हरियाली बढ़ाना केवल अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सभी मिलकर बड़वानी को हरित, स्वच्छ और पर्यावरण के प्रति जागरूक नगर बनाने का संकल्प लें। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से नगर के विभिन्न स्थलों पर व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जा रहा है। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। आशाग्राम में मनोरोगियों की सहभागिता इस अभियान को सामाजिक समरसता और संवेदनशीलता का नया आयाम प्रदान करती है। नगर पालिका परिषद आगामी दिनों में भी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं एवं नागरिकों के सहयोग से पौधारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेगी, ताकि बड़वानी को हरित, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल नगर बनाया जा सके।

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हांकन व कृत्रिम अंग वितरण शिविर संपन्न
बड़वानी 24 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को  उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में एडीप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों हेतु हाथ-पैर, कैलीपर्स, सहायक उपकरण चिन्हांकन तथा ऑन-द-स्पॉट कृत्रिम अंग वितरण हेतु एक दिवसीय निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन आजीविका भवन राजपुर में किया गया।
​शिविर का निरीक्षण राजपुर एसडीएम श्री कुमार शानू  देवड़िया एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री बी.एस. चौहान तथा सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री रोनक सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस शिविर में केवल सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग ही प्रदान नहीं किए गए, बल्कि दिव्यांगजनों के दीर्घकालिक पुनर्वास और स्वावलंबन के लिए भी विशेष पहल की गई। इसी क्रम में इंदौर की संस्था 'डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन' की प्रतिनिधि सुश्री स्वाति गौर द्वारा शिविर में पहुंचे 9 दिव्यांगजनों का रोजगार (जॉब प्लेसमेंट) के लिए चयन किया गया। शिविर में जनसामान्य की भारी सहभागिता देखने को मिली, जहाँ कुल 290 लोगों का पंजीयन किया गया। इनमें से 79 दिव्यांगजनों और 11 वृद्धजनों को आवश्यक सहायक उपकरणों हेतु चिह्नित किया गया। साथ ही, मौके पर ही 34 मेडिकल सर्टिफिकेट और 63 यूडीआईडी कार्ड जारी या पंजीकृत किए गए। शिविर की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि यहाँ 14 दिव्यांगजनों को ऑन-द-स्पॉट कृत्रिम हाथ-पैर निर्मित कर वितरित किए गए, जिससे उन्हें तुरंत नया जीवन और संबल मिला। अगला शिविर 25 जुलाई को मांगलिक भवन टीकरी में आयोजित किया जाएगा।
#JansamparkMP
#Badwani

दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण चिन्हांकन व कृत्रिम अंग वितरण शिविर संपन्न बड़वानी 24 जुलाई 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के निर्देशानुसार आज दिनांक 24 जुलाई 2026 को सामाजिक न्याय विभाग एवं एलिम्को उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में एडीप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों हेतु हाथ-पैर, कैलीपर्स, सहायक उपकरण चिन्हांकन तथा ऑन-द-स्पॉट कृत्रिम अंग वितरण हेतु एक दिवसीय निःशुल्क शिविर का सफल आयोजन आजीविका भवन राजपुर में किया गया। ​शिविर का निरीक्षण राजपुर एसडीएम श्री कुमार शानू देवड़िया एवं डिप्टी कलेक्टर श्री आकाश यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री बी.एस. चौहान तथा सामाजिक न्याय विभाग के उपसंचालक श्री रोनक सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस शिविर में केवल सहायक उपकरण और कृत्रिम अंग ही प्रदान नहीं किए गए, बल्कि दिव्यांगजनों के दीर्घकालिक पुनर्वास और स्वावलंबन के लिए भी विशेष पहल की गई। इसी क्रम में इंदौर की संस्था 'डॉ. रेड्डीज फाउंडेशन' की प्रतिनिधि सुश्री स्वाति गौर द्वारा शिविर में पहुंचे 9 दिव्यांगजनों का रोजगार (जॉब प्लेसमेंट) के लिए चयन किया गया। शिविर में जनसामान्य की भारी सहभागिता देखने को मिली, जहाँ कुल 290 लोगों का पंजीयन किया गया। इनमें से 79 दिव्यांगजनों और 11 वृद्धजनों को आवश्यक सहायक उपकरणों हेतु चिह्नित किया गया। साथ ही, मौके पर ही 34 मेडिकल सर्टिफिकेट और 63 यूडीआईडी कार्ड जारी या पंजीकृत किए गए। शिविर की सबसे बड़ी सफलता यह रही कि यहाँ 14 दिव्यांगजनों को ऑन-द-स्पॉट कृत्रिम हाथ-पैर निर्मित कर वितरित किए गए, जिससे उन्हें तुरंत नया जीवन और संबल मिला। अगला शिविर 25 जुलाई को मांगलिक भवन टीकरी में आयोजित किया जाएगा। #JansamparkMP #Badwani

Barwani, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026