🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़: त्रिमुहानी घाट पर मूर्ति विसर्जन की तैयारियां तेज, सुरक्षा के इंतजाम
📍 महराजगंज। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर त्रिमुहानी घाट पर तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। सदर ब्लॉक के चेहरी, पिपरा रसूलपुर, सिंहपुर, पकड़ी नौनिया, अमहवा जंगल और फरजंद अली बड़हरा रानी समेत आसपास के कई गांवों की दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन इसी घाट पर किया जाएगा।
विसर्जन को देखते हुए घाट की साफ-सफाई और समतलीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जेसीबी और घास काटने वाली मशीनों की मदद से घाट को व्यवस्थित किया जा रहा है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर घाट के किनारे बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग भी की गई है।
प्रशासन का लक्ष्य विसर्जन को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना है।
अन्य खबरों के लिए बने रहें पब्लिक महराजगंज न्यूज़ के साथ।
#PublicMaharajganj #Maharajganj #त्रिमुहानीघाट #मांदुर्गा #मूर्तिविसर्जन #DurgaVisarjan #BreakingNews #MaharajganjNews #UPNews
Maharajganj, Maharajganj | Oct 20, 2026