प्रिय पाठकों,
श्री नरेंद्र मोदी ने 9 जून 2024 को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ ली । उनके नेतृत्व में अब केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। यह केवल एक राजनीतिक यात्रा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का एक व्यापक अभियान रहा है। इन वर्षों में शासन का केंद्र हमेशा देश का नागरिक रहा और गरीब, युवा, अन्नदाता तथा नारी शक्ति को विकास की सबसे बड़ी शक्ति माना गया। सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि योजनाएं केवल घोषणाओं तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ भी इसका एक बड़ा उदाहरण रही। रोजगार और उद्यमिता में भी भारत ने नई पहचान बनाई है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और मोबाइल निर्माण में विश्व का दूसरा सबसे बड़ा देश बन चुका है।
न्यू इंडिया समाचार (अंक 1-15 जून, 2026) की कवर स्टोरी का विषय ‘विकास का विजन : देश का मिशन है, जो भारत सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में सेवा, सुशासन और विकास की गाथा को दर्शाता है।
व्यक्तित्व की कड़ी में पत्रकारिता को हथियार बना कर आजादी की लड़ाई लड़ने वाले श्री के.ए. दामोदर मेनन पर विशेष आलेख है। साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल के निर्णयों को भी इस अंक में शामिल किया गया है। मुझे आशा है कि आपको यह अंक पसंद आएगा।
ई-न्यू इंडिया समाचार का नवीनतम अंक, हिन्दी और अंग्रेज़ी के अतिरिक्त 11 भारतीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। अपनी पसंदीदा भाषा के लिंक पर क्लिक कर के इस अंक को आप आसानी से पढ़ सकते हैं।
शुभकामनाएं और आभार
कंचन प्रसाद
न्यू इंडिया समाचार की प्रकाशक और महानिदेशक
केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी)
भारत सरकार
@followers @top fans News 24 Udaipur Narendra Modi Ministry of Electronics & Information Technology, Government of India
Dear Readers,
Shri Narendra Modi took the oath of office for a third consecutive term on June 9, 2024. Under his leadership, the central government has now completed 12 years in office. This has not merely been a political journey but a comprehensive campaign to build a 'New India'. Throughout these years, the citizen has remained at the core of governance, with the poor, the youth, farmers and women recognized as the greatest force of development. The government ensured that schemes did not remain confined to mere announcements but that their benefits reached the last person in the queue. The 'Viksit Bharat Sankalp Yatra' stands as a prime example of this commitment. India has also carved a distinct identity in the realms of employment and entrepreneurship; today, it boasts the world's third-largest startup ecosystem and has emerged as the second-largest nation globally in mobile manufacturing.
The theme of the cover story of New India Samachar (1-15 June, 2026) is ‘Vision for Development: Mission for the Nation’ which highlights the saga of service, good governance, and development achieved by the Government of India over the past 12 years.
In the personality section, there is a special article on Sh. K. A. Damodar Menon who used the might of the pen to fight for freedom. Along with it, content on key decisions taken by Union Cabinet has also been included in this issue.
For easy accessibility, the e-New India Samachar is now available in Hindi, English, and 11 other Indian languages. You can click on the link in your preferred language to explore the latest edition and stay informed about the dynamic developments shaping the nation.
Best wishes and Regards
Kanchan Prasad
Publisher, New India Samachar
& Director General, Central Bureau of Communication (CBC),
Girwa, Udaipur | Jul 2, 2026