फतुहा: फतुहा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fatwah, Patna | Apr 16, 2026 फतुहा पुलिस ने अलग-अलग कांडो में अलग-अलग जगह से तीन फरार आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पहले आरोपी दुखन राम को छोटी लाइन बाजार से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।वही दूसरा लूट कांड के फरार अप्राथमिक आरोपी संदीप कुमार को दौलतपुर वैरियाखुर्द से गिरफ्तार किया है। तीसरा हत्या के प्रयास के फरार आरोपी बलवा गांव निवासी कवि कुमार को छोटी लाइन बाजार से गिरफ्तार किया है