नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर की रात हजारीबाग में हुई सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है, लोहसिंघना थाना क्षेत्र के इन्द्रपुरी चौक पर सुरज राणा की हत्या के मामले में पुलिस ने सफल कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए इस हत्याकांड में इस्तेमाल किए गए खून लगे हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।