कुडू: कुडू में सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम
Kuru, Lohardaga | Oct 12, 2026 लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में पूर्व प्रखंड प्रमुख परिखा मुंडा के दो भाइयों की मौत के बाद सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हादसे के विरोध में ग्रामीणों ने दोनों शवों को बड़की चांपी चौक पर रखकर शंखनदी-लुकुइया मुख्य पथ जाम कर दिया।