लवकुशनगर में नई जनपद पंचायत बिल्डिंग निर्माण पर सवाल, कमजोर नींव और अनियमितताओं के आरोप
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 13, 2026
छतरपुर जिले के लवकुशनगर जनपद पंचायत कार्यालय के पास बन रही नई जनपद पंचायत भवन निर्माण में अनियमितताओं के आरोप बुधवार की शाम 4 बजे सामने आए हैं। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया कि निर्माण में वाइब्रेटर मशीन सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रही, जिससे पटिया गिरने जैसी स्थिति बन रही है।