बांका: बांका में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण मिला, सड़क हादसों से बचाव की जानकारी दी गई
Banka, Banka | May 12, 2026 जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नु कुमारी की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर 12 बजे चन्द्रशेखर नगर भवन में सरकारी, गैर सरकारी बस चालकों, ट्रक, टैक्सी, ऑटो तथा पुलिस वाहन चालकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिवहन पदाधिकारी अन्नु कुमारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी एमवीआई जितेन्द्र कुमार ने दीपप्रज्वलित कर किया।