कासगंज: गड़ी रामपुर गांव में विद्युत पोल में आ रहे करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, शव पीएम के लिए कासगंज भेजा गया
गांव गढ़ी रामपुर में बिजली के खंभे में करंट उतरने से एक 35 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णपाल पुत्र वीरी सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके घर के सामने पीपल के पेड़ के पास लगा बिजली का खंभा लंबे समय से करंट प्रभावित था। इसी दौरान कृष्णपाल उसके संपर्क में आ गए, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा और किसान की मौत हो गई।