लोहरदगा: छतर बगीचा मोड़ पर हाइवा ने 33 हजार वोल्ट के पोल को मारी टक्कर, घर पर गिरा पोल, दो कारें व मकान क्षतिग्रस्त
लोहरदगा गुमला मुख्य पथ छतर बगीचा मोड़ के पास गुरुवार अहले सुबह करीब 5 : 8 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। रिचुघुटा में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए बीटीआईपीएल कंपनी का चिप्स अरकतरा लोड हाइवा ट्रक अनियंत्रित होकर पंकज कुमार जायसवाल के घर के बाहर लगे 33 हजार वोल्ट के बिजली पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 33 हजार वोल्ट का बिजली पोल जड़ से टूटकर गिर गया