जांजगीर-चांपा जिले की पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3 हजार रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।