हंडिया: होटल-रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी की जांच, कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
दिल्ली के एक होटल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद हंडिया तहसील क्षेत्र में अग्निशमन विभाग ने होटलों और रेस्टोरेंटों में फायर सेफ्टी को लेकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कर्मियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया तथा जागरूक किया गया। फायरमैन अमरराज यादव और अजीत प्रजापति ने प्रशिक्षण दिया। शुक्रवार 12 बजे मिली जानकारी।