सहावर: अमांपुर पुलिस ने हार-जीत की बाजी लगाते हुए तीन जुआरियों को पकड़ा, ₹8850 की नगदी और ताश के पत्ते बरामद
कासगंज जनपद में अवैध जुआ-सट्टा के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सीओ सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में थाना अमांपुर पुलिस ने सोमवार की शाम को जुए के फड़ पर छापा मारकर हार-जीत की बाजी लगाते तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 8850 रूपये नकद और ताश की गड्डी बरामद की है।