आजीविका मिशन की समीक्षा, ई-केवायसी और बैंक लिंकेज में तेजी के निर्देश
सीईओ अंजलि जोसफ: 31 जुलाई तक पूरी करें एमआईएस एंट्री
जिला पंचायत कार्यालय हरदा में बुधवार को ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसफ ने की।
बैठक में सीईओ श्रीमती जोसफ ने विकासखंड अनुसार निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज, आजीविका रजिस्टर में एंट्री, समूह सदस्यों की ई-केवायसी तथा मिशन से संबंधित एप एवं पोर्टल पर प्रविष्टि की स्थिति की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने सभी विकासखंड प्रबंधकों को निर्देशित किया कि 31 जुलाई तक सभी कार्यों की शत-प्रतिशत एंट्री एमआईएस पोर्टल पर सुनिश्चित की जाए। साथ ही बैंक लिंकेज के कार्य में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि बैंक अधिकारियों से समन्वय कर अधिक से अधिक प्रकरण बैंकों में जमा कराए जाएं।
सीईओ ने कहा कि जिन बैंकों द्वारा स्व-सहायता समूहों के बैंक लिंकेज में कठिनाइयां आ रही हैं, उनकी जानकारी अगली बैठक में प्रस्तुत की जाए ताकि उनका निराकरण किया जा सके।
बैठक में ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक सहित जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#Harda #NRLM #Aajeevika #SHG #MadhyaPradesh #RuralDevelopment #DistrictPanchayat #हरदा
13 views | Harda, Madhya Pradesh | Jul 15, 2026