रफीगंज: प्रखंड क्षेत्र के चेव गांव में अंबेडकर जयंती के अवसर पर निकलने वाले जुलूस को लेकर की गई बैठक
रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के चेंव गांव में आंबेडकर विचार मंच के तत्वावधान में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य जुलूस को सफल बनाने हेतु एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। रविवार सुबह 11 बजे लोगों ने कहा कि चेव से अधिक से अधिक संख्या में लोग जुलूस में भाग लेंगे और इसे ऐतिहासिक एवं भव्य बनाया जाएगा।