प्रतापगढ़: सदर तहसील के सामने बिना सूचना अर्बन बैंक बंद, जमापूंजी डूबने के डर से खाताधारकों ने किया हंगामा
सदर तहसील के सामने स्थित अर्बन बैंक कई दिनों से बिना किसी नोटिस या सूचना के बंद है। इससे परेशान खाताधारक और कर्मचारी सोमवार दोपहर 2 बजे बैंक के बाहर जमा हो गए, जिन्हें अपनी जमापूंजी डूबने का डर सता रहा है। सूचना पर पहुँची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बैंक द्वारा कर्मचारियों को भी सूचित न करना बड़े सवाल खड़े कर रहा है।