देेेवरिया: बैतालपुर इंडियन ऑयल के पीछे रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
Deoria, Deoria | Jul 6, 2025 देवरिया जनपद के बैतालपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब रविवार सुबह 8 बजे के करीब इंडियन ऑयल डिपो के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव पोल संख्या 464/16 से 464/18 के मध्य ट्रैक पर पड़ा हुआ था। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी।मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।