टीकमगढ़: हरकनपुरा: पति-पत्नी के साथ शराब पीकर गांव के युवक ने की मारपीट: दोनों गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के चंदेरा थाना के अंतर्गत आने वाले हरकनपुरा गांव में पति-पत्नी के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा शराब पीकर मारपीट की गई है घायलों के नाम लल्लू राम अहिरवार और महिला राजाबाई जो हरकनपुरा थाना चंदेरा के रहने वाले है दोनों घायल पहले जतारा गए जतारा से टीकमगढ़ रेफर किया गया दोनों घायल जिला अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका उपचार किया जा रहा है ।