चौरीचौरा: पुराने विवाद में युवक पर हमला, तीन लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सरैया सरदारनगर स्थित न्यू कॉलोनी में पुराने विवाद को लेकर एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट दिया। युवक का आरोप है कि हमलावरों ने डंडे से वार कर उसका हाथ तोड़ दिया और घर में घुसकर दोबारा मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।सचिन साहनी पुत्र कृपाल साहनी ने केस दर्ज कराया है।