पटना ग्रामीण: कंकड़बाग की हाउसिंग कॉलोनी से कार ले गए चोर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
कंकड़बाग के हाउसिंग कॉलोनी में घर के आगे लगी कार को चोर लेकर निकल गए। इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पीड़ित कुमार सागर ने बताया कि सुबह 3 बजकर 54 मिनट में सीसीटीवी फुटेज में कार को चोरी कर ले जाते हुए बदमाश दिखे हैं। वहीं,शिकायत के बाद कंकड़बाग खान की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।