पटना ग्रामीण: राज्य में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने आयकर गोलंबर से डाकबंगला तक निकाला प्रतिरोध मार्च
बिहार में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं और लचर कानून व्यवस्था के खिलाफ इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने राजधानी पटना में प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं का मार्च इनकम टैक्स चौराहे से शुरू होकर डाकबंगला चौराहे पर खत्म हो गया।