कुंडा की चरकी पहाड़ी के समीप बुधवार के शाम 5:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना के संबंध में कुंडा निवासी घायल पूजा देवी के पति ने बताया कि पूजा अपनी मायके बैद्यनाथपुर बाइक पर बैठकर जा रही थी उसी क्रम में पीछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया।