भादरा: गोगामेड़ी पुलिस थाना में साइबर ठगी के मामले में बैंक खाते किराए पर देने वाले दो आरोपी नामजद, कई राज्यों से शिकायतें दर्ज
भादरा। हनुमानगढ़ जिले में चलाए जा रहे “म्यूल हंटर” अभियान के तहत गोगामेड़ी पुलिस ने साइबर ठगी में बैंक खाते किराये पर देने के आरोप में परलीका निवासी अनिल कुमार और नितेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच में दोनों के विभिन्न बैंक खातों के खिलाफ देशभर से 11 साइबर शिकायतें मिलीं।