कोंडागांव: जिला कार्यालय कोंडागांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर, एसपी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया पौधरोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को जिला कार्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शाम 4:30 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना एवं पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे ...