फतुहा: सुल्तानपुर गांव के पास फतुहा पुलिस ने एक इंडिका कार से 324 लीटर बीयर बरामद की
Fatwah, Patna | Jun 1, 2026 सुल्तानपुर गांव के पास एक इंडिका कार से फतुहा पुलिस ने 324 लीटर बीयर बरामद किया है। कार पर लोड सभी बियर एक ही कंपनी का है जो 500 एमएल में है। पुलिस की गाड़ी को देखते ही शराब तस्कर कार को छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा है। शराब कार की डिक्की व तहखाना से बरामद किया है। अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि शराब धंधेबाज का पता लगाया जा रहा है।