दमोह: बांदकपुर धाम कॉरिडोर को लेकर समीक्षा बैठक, विकास योजनाओं पर हुआ मंथन, पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया हुए शामिल
Damoh, Damoh | Apr 8, 2026 दमोह श्री जागेश्वरनाथ धाम बांदकपुर में प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण को लेकर बुधवार शाम समीक्षा बैठक हुई। बैठक में दमोह विधायक व पूर्व वित्त मंत्री जयंत कुमार मलैया, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, मुख्य न्यायाधीश सुभाष सोलंकी और ट्रस्ट सदस्य पंकज हर्ष श्रीवास्तव मौजूद रहे। कॉरिडोर के स्वरूप, श्रद्धालुओं की सुविधाओं, पहुंच मार्ग सुधार, पार्किंग व्यवस्था पर चर्चा हुई।