प्रयागराज: प्रयागराज के 43 केंद्रों पर आयोजित की गई NEET UG परीक्षा, सुरक्षा के लिए किए गए व्यापक इंतजाम
आज रविवार को NEET UG 2025 की परीक्षा के दौरान प्रयागराज के 43 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। इस परीक्षा को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA करवा रहा है। आज रविवार को शाम करीब 5:00 बजे के आसपास परीक्षा का समापन हुआ है।