प्रयागराज: प्रयागराज में तेज धूप और गर्मी के बाद रविवार को मिली राहत, बारिश की जताई गई संभावना
प्रयागराज में कल शनिवार को तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल दिखे। कल अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था, वहीं न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आज रविवार सुबह से धूप और छांव का मिलाजुल असर दिख रहा। सुबह 9 बजे के बाद आसमान में बादल आ गए इससे धूप से कहीं ज्यादा राहत मिल गई है। कल शनिवार की अपेक्षा आजमौसम भी थोड़ा राहत देने वाला है।