प्रयागराज: सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सांसद संजय सिंह ने जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बीजेपी पार्टी पर किया हमला
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता किया।उस जातिगत जनगणना के मुद्दे पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा जातिगत जनगणना का विरोध किया है, लेकिन अब चुनावी मजबूरी में यू-टर्न ले रही है।संजय सिंह ने आरोप लगाया- पहलगाम की घटना से ध्यान भटकाने और बिहार चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए भाजपा अब जाति जनगणना की हिमायत कर रही है।