प्रयागराज: संगम तट चोरों और गंदगी का अंबार, न शौचालय, न छांव की व्यवस्था, श्रद्धालु हो रहे परेशान<nis:link nis:type=tag nis:id=JAN nis:value=JAN nis:enabled=true nis:link/> SAMASYA
संगम तट की स्थिति चिंताजनक हो गई है। संगम किनारे चारों तरफ प्लास्टिक की बोतलें और कूड़े का अंबार लगा हुआ है। घाटों की नियमित सफाई न होने से दुर्गंध फैल रही है।स्थायी या अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं और बुजुर्ग सबसे अधिक प्रभावित हैं। तेज धूप में छांव की व्यवस्था न होने से श्रद्धालु परेशान है।