कुशलगढ़: कुशलगढ़ में दुर्गाष्टमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, देर रात तक गरबा-डांडिया की धूम; सेवा कार्यों ने जीता दिल
कुशलगढ़ नगर में दुर्गाष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। रविवार सुबह से लेकर देर रात 11 बजे तक प्राचीन अंबे माता मंदिर से मगरी माता पहाड़ी तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों में यज्ञ-पूजन, माता रानी की आराधना, प्रसाद वितरण और विभिन्न स्थानों पर गरबा-डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। देर रात तक माता के जयकारों