पिंड्रा: NEET परीक्षा की नई तारीख को लेकर काशी के संत भड़के, 21 जून को विश्व योग दिवस पर होगी परीक्षा
देश में नीट की नई परीक्षा तिथि घोषित होते ही विवाद शुरू हो गया है। काशी के संतो के साथ अखिल भारतीय संत समिति ने नई परीक्षा तिथि पर आपत्ति जताई है। दरअसल नई परीक्षा की तारीख 21 जून रखी गई है, इस दिन विश्व योग दिवस है। ऐसे में संतो ने नई परीक्षा तारीख को बदलने की मांग की है।