साउथ वेस्ट दिल्ली के विधानसभा में भी चुनाव धुआंधार प्रचार जारी है। इसी क्रम में पालम विधानसभा के अंतर्गत विजय एंक्लेव में आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार हमला किया और AAP की नीतियों की तारीफ करते हुए लोगों को जागरूक करते हुए नजर आए।