द्वारका: द्वारका AATS ने लोडेड पिस्टल के साथ काला जठेरी गैंग के शॉर्प शूटर को किया गिरफ्तार
हरियाणा के एक गांव के सरपंच की हुई सनसनीखेज हत्या में शामिल रहे काला जठेरी गैंग के शार्प शूटर को द्वारका जिला के एएटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान मोहित उर्फ शूटर के रूप में हुई है, इसके पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। यह दिल्ली के झरोदा कला गांव का रहने वाला है। यह संदीप उर्फ काला जठेरी और ओमप्रकाश झरोदिया के इशारे पर काम करता है।