स्कूटी चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक ऑटो लिफ्टर को वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से चोरी की तीन स्कूटी बरामद की गई है। जो हरी नगर और उत्तम नगर इलाके से चुराई गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष के रूप में हुई है। यह दसघरा गांव, इंद्रपुरी का रहने वाला है।