द्वारका: द्वारका जिले में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड ने 1150 क्वार्टर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की पुलिस टीम ने शराब तस्करी के एक मामले में एक इंटरस्टेट शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 1150 क्वार्टर शराब का बरामद किया गया, जो सिर्फ हरियाणा में ही बिकने के लिए मान्य थी। पुलिस ने शराब तस्करी में इस्तेमाल एक कार को भी जप्त किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम उर्फ विक्की के रूप में हुई है।