हसनपुर: हसनपुर तहसील क्षेत्र में कार से स्टंट करते युवकों का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
हसनपुर से भाजपा विधायक महेंद्र खड्ग वंशी के बेटे निखिल खड्ग वंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ चलती गाड़ी पर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में सुरक्षा नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि वीडियो सामने आने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी अब तक खामोश बने हुए हैं।